झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया के मार्गदर्शन में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रदीप यादव एवं डॉ. अदिति कादयान ने किया। प्रतियोगिता की थीम ‘आत्महत्या की रोकथाम’ रही। निर्णायक मंडल में वाणिज्य प्राध्यापक दीपक कुमार, हिंदी प्राध्यापक शिवशंकर तथा जीव विज्ञान प्राध्यापक अरविंद कुमार शामिल रहे। बीए प्रथम वर्ष की खुशी ने प्रथम, संजना ने द्वितीय तथा एमए मनोविज्ञान द्वितीय वर्ष की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रभारी प्राचार्य ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।