साल्हावास। जिला एथलेटिक्स संघ झज्जर की ओर से तीसरी जिला स्तरीय किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 नवंबर को बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में होगी। प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि इसमें केवल झज्जर जिले के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
आयोजक करण सिंह राठी ने बताया कि अंडर-8 में 50, 80 मीटर, बाधा दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, बाल फेंक और रिले अंडर-10 में 60, 100 मीटर, बाधा दौड़, गोला फेंक, ब्रॉड जंप, किड्स जैवलिन और रिले तथा अंडर-12 में 60, 100, 200 मीटर, बाधा दौड़, लंबी कूद, जैवलिन, गोला फेंक और रिले के मुकाबले होंगे।