-फोटो 84 : विजेता खिलाड़ी कोच और अभिभावकों के साथ। स्रोत कोच
बहादुरगढ़। दिल्ली के नजफगढ़ में आयोजित तीसरी दिल्ली एनसीआर ओपन कराटे चैंपियनशिप में जुनून कराटे डोजो बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने सात स्वर्ण सहित 12 पदक जीते। एक नवंबर को हुई प्रतियोगिता में डोजो के 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता का आयोजन कराटे गुरुकुल इंडिया की ओर से किया गया। बालिका वर्ग में देवांशी, लाव्या, योगिता, समीक्षा और कुमुद ने स्वर्ण पदक जीते। बालक वर्ग में गर्वित और निश्चय ने स्वर्ण पदक हासिल किए। केशव और पीयूष ने रजत पदक जीते। वहीं भारती, दिशा और अन्वी ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच पंकज तंवर, प्रमोद अहलावत, गोरी अहलावत और सिकंदर ने बधाई दी। सुमित, अनिल कुमार, धनंजय, बिजेंद्र और राकेश ने भी खिलाड़ियों की सराहना की।
कोच ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। इसमें अभिभावकों का भी सहयोग रहा। डोजो का उद्देश्य बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के साथ उनमें आत्मविश्वास, साहस और आत्मरक्षा के गुण विकसित करना है।
-फोटो 84 : विजेता खिलाड़ी कोच और अभिभावकों के साथ। स्रोत : कोच
-