फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज हत्याकांड के आरोपी को आसौदा पुलिस करेगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छारा निवासी एवं टोल पर सिक्योरिटी ठेकेदार नीरज की हत्या के मामले में आरोपी नितेश (23) को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अब बहादुरगढ़ की आसौदा थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को संभावना है कि आरोपी से बरामद पिस्टल का इस्तेमाल वारदात में किया गया था। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वारदात में आरोपी योगेश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


19 जुलाई को छारा निवासी नीरज (42) और उनके भतीजे मंजीत (24) को समझौता करने के बहाने नितेश के साथी प्रमोद ने अपने मकान पर बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई। गोली लगने से नीरज की मौत हो गई जबकि उनका भतीजा मंजीत घायल हो गया था। आसौदा थाना पुलिस ने घायल मंजीत के बयान पर गांव के नितेश, उसके भाई योगेश, प्रमोद, रामबीर, सुनेहरा और जितेंद्र उर्फ कर्मा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, आपराधिक धमकी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। आरोपी योगेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच गिरफ्तार किए गए आरोपी नितेश से पूछताछ कर रही है। वहीं, आसौदा थाना पुलिस भी दिल्ली क्राइम ब्रांच के संपर्क में है। आरोपी को आसौदा थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और फरार चल रहे आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास करेगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच आरोपी से बरामद पिस्टल और कारतूस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद हथियार का इस्तेमाल नीरज हत्याकांड में हुआ था या नहीं।
विज्ञापन


छारा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी नितेश को दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बहादुरगढ़ पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। इसके बाद आरोपी से हत्याकांड के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


-मयंक मिश्रा, डीसीपी, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें