झज्जर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2027) के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र महिलाएं 20 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए विभिन्न श्रेणियों में नकद पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) नेहा दहिया ने बताया कि आवेदन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। आवेदन करने वाली महिला के पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।