फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में काउंसिलिंग के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा में आगामी सत्र के लिए ऑन द स्पॉट दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि 14 अगस्त को जिले की विभिन्न आईटीआई में रिक्त सीटों का प्रदर्शन पोर्टल पर किया जाएगा और ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। 17 अगस्त को मेरिट कम रैंक कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके आधार पर आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर मेरिट के अनुसार दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीसरी काउंसिलिंग तक दाखिला नहीं ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए ओपन यानी ऑन द स्पॉट काउंसिलिंग के तहत दाखिले का अवसर है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, दसवीं का योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक खाते की कॉपी, मोबाइल नंबर और फैमिली आईडी जरूरी होगी। इच्छुक आवेदक 14 अगस्त से आईटीआई परिसर में आकर आवेदन कर सकते हैं।

वर्तमान में संस्थान में कोपा, सेविंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, वायरमैन, सोलर टेक्नीशियन और मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड संचालित हैं।
विज्ञापन


संस्थान में कुल 488 सीट हैं जिनमें अब तक 255 पर दाखिला हुआ है। 233 सीट अभी खाली हैं। औद्योगिक क्षेत्र में कुशल कारीगरों की मांग को देखते हुए विद्यार्थियों से अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें