फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन 15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इच्छुक किसान 15 जून तक विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस योजना का उद्देश्य फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। किसानों को सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर, श्रेडर, मल्चर, बेलर, जीरो टिल ड्रिल, रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ और स्ट्रॉ रीपर सहित आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा।

डीसी ने किसानों से अपील की कि वे पराली जलाने के बजाय आधुनिक यंत्रों का उपयोग करें ताकि पर्यावरण और भूमि की उर्वरा शक्ति दोनों सुरक्षित रह सकें।

उप कृषि निदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक ने बताया कि लक्ष्य से अधिक आवेदन आने पर वरिष्ठता सूची के आधार पर चयन किया जाएगा, जो जिला स्तरीय समिति की देखरेख में ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से तय होगा। सहायक कृषि अभियंता डॉ. राजीव पाल ने बताया कि आवेदन के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें