फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसरण सागर महाराज ने एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिगंबर जैन समाज के मुनि श्री 108 अनुसरण सागर महाराज ने धार्मिक सभा में समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब सभी लोग मिल-जुलकर कार्य करें। एक-दूसरे के प्रति प्रेम व सम्मान की भावना रखें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक सद्भाव और एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है। समाज के प्रवक्ता अरविंद जैन ने बताया कि मुनिश्री के सान्निध्य में प्रतिदिन सुबह और शाम प्रवचन, गुरु भक्ति तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 मई को भगवान शांतिनाथ के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में सुबह छह बजे संगीतमय शांति विधान का आयोजन किया जाएगा, जो मुनिश्री के सान्निध्य में संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें