ईंधन बचाने की मुहिम में हाटा विधायक ने की ई रिक्सा की सवारी
हाटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे तेल बचाओ अभियान का असर अब जनप्रतिनिधियों के बीच भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में हाटा विधायक मोहन वर्मा ने सप्ताह में एक दिन डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का उपयोग न करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बृहस्पतिवार से इस अभियान की शुरुआत ई-रिक्शा की सवारी कर की।
विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। तेल की खपत कम करने विदेशी मुद्रा बचना समय की जरूरत है। संवाद