फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1.26 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा में 28 से 30 जून 2026 तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। जिले में लगभग 1,26,104 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की निगरानी के लिए 150 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी आवश्यक दवा एवं संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि पड़ोसी देशों अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पोलियो के मामले सामने आने के कारण भारत में भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वर्ष 2025 में अफगानिस्तान में 21 और पाकिस्तान में 31 मामले दर्ज हुए, जबकि 2026 में अब तक क्रमशः 6 और 3 मामले सामने आ चुके हैं।
डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि 28 जून को बूथों पर दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को घर-घर जाकर छूटे बच्चों को कवर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें