हिमाचल में अब मनरेगा का पैसा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य पर भी खर्च हो सकेगा।
हिमाचल में अब मनरेगा का पैसा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य पर भी खर्च हो सकेगा। हिमाचल में सैकड़ों ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जो निजी भवनों में चल रहे हैं। बजट के अभाव के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण नहीं हो रहा है।
अब केंद्र सरकार ने मनरेगा के तहत इन केंद्रों को बनाने का फैसला लिया है। केंद्र ने इस बाबत प्रदेश सरकार को आदेश जारी कर दिए हैं। मनरेगा के तहत 5 लाख रुपये तक की राशि खर्च की जा सकती है। अगर इस पैसे से भवन का निर्माण नहीं होता है तो एसीडीएस फंड में भी दो लाख रुपये की राशि भवन निर्माण में व्यय की जा सकती है।
14 वित्तायोग के तहत भी आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालय आदि निर्माण के लिए पैसा खर्च किया जा सकता है। इससे पहले आंगनबाड़ी केंद्र के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया था। अब केंद्र सरकार ने मनरेगा के बजट के तहत भी पैसा खर्चने की बात कही है।