फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पतालों में अब होगा होम्योपैथिक इलाज

Tue, 12 Apr 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सूबे के सभी 32 अस्पतालों में सरकार यह सुविधा मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार सूबे के सभी 32 आयुर्वेदिक अस्पतालों में अब होम्योपैथिक चिकित्सा सुविधा भी देगी। आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह ने विश्व होम्योपैथिक दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद का अधिक प्रचलन है लेकिन अब लोगों में होम्योपैथिक की ओर रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला मुख्यालयों में वेलनेस सेंटर चलाए जाएंगे। इन सेंटरों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों की बीमारियों और प्रोस्टेट संबंधी रोगों से लेकर ओपीडी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम, एचपीसीएल और एचपीटीडीसी के परिसरों में भी होम्योपैथिक चिकित्सा जांच शिविर लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

संगोष्ठी का शुभारंभ केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद यंसो नायक ने किया। इस दौरान नेपाल और बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सहित देश के 6 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री उपस्थित रहे। कर्ण सिंह ने संगोष्ठी के बाद में केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यंसो नायक से भेंट कर केंद्र सरकार के पास लंबित प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश आने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें