-फोटो 84 : परनाला गांव में विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून व मौजूद ग्रामीण। स्रो
बहादुरगढ़। परनाला गांव में 90 लाख रुपये की लागत से दो विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें 20 लाख रुपये से औद्योगिक क्षेत्र एमआईई की ओर जाने वाली फिरनी वाली सड़क और 70 लाख रुपये से गांव में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा। विधायक राजेश जून ने मंगलवार को नारियल फोड़कर दोनों कार्यों का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, गलियों और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क बनने से एमआईई की ओर आवागमन सुगम होगा, जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान ग्राम सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
-फोटो 84 : परनाला गांव में विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून व मौजूद ग्रामीण। स्रोत कार्यालय