फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला टैलेंट हंट प्रतियोगिता कल से, रजिस्ट्रेशन कराएं

Fri, 11 Nov 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला का सुपर टैलेंट हंट
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कल से अमर उजाला टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अगर आपमें सिंगिंग और कॉमेडी का सुपर टैलेंट है तो यह आपके लिए सुपर स्टार बनने का मौका है।
विज्ञापन


युवाओं में गाने, अभिनय और स्टैंडअप कॉमेडी की उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के लिए ही अमर उजाला इस प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। 12 नवंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल और 13 नवंबर को पंचकूला स्थित हॉलमार्क पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला के टैलेंट हंट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मोबाइल नंबर 9210029999 नंबर पर मिस्ड कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं को ऑडिशन सेंटर पर 500 रुपये फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन


फीस देने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी होगा। इस टैलेंट हंट के विजेताओं को अमर उजाला की ओर से बनने वाली खास एलबम में मौका दिया जाएगा। पहले स्थान पाने पर 50 हजार, दूसरे स्थान के लिए 25 हजार और तीसरे स्थान के लिए 10 हजार नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें