जायके और स्वाद की दौड़ में कुछ नया बनाकर आगे निकलने की स्पर्धा भरी होड़ में जहां खास डिश के लिए हाथों की करामात देखने को मिली तो सवाल-जवाब राउंड में दिमाग के करिश्माई इस्तेमाल की मिसालें भी सामने आईं। मौका था अमर उजाला और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज की ओर से आयोजित ‘सुपर मॉम’ प्रतियोगिता का। इसमें अलका जायसवाल के ब्रेड दही बड़े का जायका और स्वादों पर भारी पड़ा तो सवालों के सटीक जवाब भी सामने आए। दोनों मोर्चे पर सुपर प्रदर्शन से अलका ने ही ‘सुपर मॉम’ का खिताब हासिल किया।
रविवार को शहर के होटल क्लार्क इन में हुई इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने किया। उन्होंने अमर उजाला और कैच साल्ट एंड स्पाइसेज के साझे प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं और युवतियों को अपनी रचनात्मकता के बेहतर प्रदर्शन के साथ पुरस्कार हासिल करने का मौका भी मिला है।
ऑनलाइन आवेदन के आधार पर विशेषज्ञों की टीम द्वारा चयनित 10 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। सबसे पहले बारी आई खाना-पीना राउंड की, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी अपनी डिश तैयार की। इसके अलावा गोवर्द्धन घी कुकिंग कांटेस्ट में शामिल प्रतिभागियों ने भी अपनी रेसिपी बनाई। अलका जायसवाल का ब्रेड से तैयार किया गया दही बड़ा निर्णायक की भूमिका निभा रहे होटल क्लार्क इन के हेड शेफ राजन चौधरी की कसौटी पर खरा उतरा।
इसके बाद आयोजित सवाल जवाब राउंड में प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान का कौशल दिखाकर अपने खाते में प्वाइंट्स जोड़े। ‘दिमाग की कसरत’ राउंड में मात्र 16 सेकेंड में पजल हल करके अलका यहां भी औरों से आगे हो गईं। अलग-अलग स्पर्धाओं के प्वाइंट्स जोड़कर निर्णायकों की ओर से प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के आधार पर अलका को सुपर मॉम घोषित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद खास काउंटरों पर भी महिलाओं-युवतियों की भीड़ जुटी रही। रसोई को समृद्ध बनाने के लिए अपनी पसंद के आइटम खरीदे भी। कैच मसाले, हैप्पी डेज सेनेटरी पैड, सहेली, पारले, गोवर्द्धन घी आदि के काउंटरों से खरीदारी करने वालों को विशेष छूट का लाभ भी मिला।
कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य स्पान्सर कैच आउट एंड स्पाइसेज के अलावा गोवर्द्धन घी, पारले बेक स्मिथ ओरिजनल इंग्लिश मैरी, एचएसएल लाइफ केयर कंपनी के प्रोडक्ट ‘सहेली सबसे सुरक्षित नॉन स्टेराइल्ड गर्भ निरोधक गोली’ का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम में अनिल श्रीवास्तव, डीपी श्रीवास्तव समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ऑनलाइन प्रतिभागियों का हुआ था चयन
अमर उजाला की वेबसाइट touchpoint-amarujala.com/supermom पर ऑनलाइन करने वाले प्रतिभागियों में से विशेषज्ञों की टीम ने कुल 10 लोगों का चयन किया गया था। इन 10 प्रतिभागियों के लिए तीन राउंड की प्रतियोगिता के आधार पर विजेता का चयन किया गया। इनमें रेसिपी राउंड, सवाल-जवाब राउंड और पजल राउंड शामिल थे।
कैच मसाला रेसिपी राउंड में छाए लजीज पकवान
कैच मसाला की ओर से खाना-पीना राउंड में प्रतिभागियों ने लजीज पकवान बनाए। इनमें से अलका जायसवाल ने ब्रेड दहीबड़ा बनाकर खिताब हासिल किया। वहीं प्रेमलता शर्मा के पनीर पकौड़े के जायके ने उन्हें दूसरा पुरस्कार हासिल करवाया। वहीं नम्रता श्रीवास्तव ने मूंग गोली बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। होटल क्लार्क इन के हेड शेफ राजन चौधरी ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
रेसिपी क्विज में ममता अव्वल रहीं
गोवर्द्धन घी की ओर से आयोजित रेसिपी क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लजीज खाना बनाने के संबंध में जानकारियां बताकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें ममता वर्मा ने पहला, श्वेता श्रीवास्तव ने दूसरा, आशा रानी अग्रवाल ने तीसरा और रागिनी शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
पारले राउंड में प्रतिभा की प्रतिभा चमकी
पारले की ओर से बेकस्मिथ ओरिजनल इंग्लिश मैरी प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन सभी का चयन कार्यक्रम हॉल में इकट्ठा महिलाएं और युवतियों में से किया गया। इसमें प्रतिभा श्रीवास्तव को विजेता घोषित किया गया।
डॉ. अंजू श्रीवास्तव के सुझाव से लाभान्वित हुई प्रतिभागी
कार्यक्रम में मौजूद महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजू श्रीवास्तव ने महिलाओं को गर्भ निरोधक उपायों की जानकारी दी और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान सिर्फ सेनेटरी पैड ही इस्तेमाल करना चाहिए। सेनेटरी नेपकिन की जगह कपड़े का इस्तेमाल संक्रमण और गंभीर रोगों को जन्म देता है। गर्भ निरोधक के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि अब गर्भ निरोधक इंजेक्शन भी उपलब्ध है। इसके अलावा सहेली नामक गोली का इस्तेमाल भी गर्भ रोकने का सुरक्षित और कारगर उपाय है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए सभी महिलाओं और युवतियों को अपने लिए कुछ समय निकालना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य में योग भी काफी सहायक है। सबसे जरूरी है नींद पूरी करना।