फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबिल, हेड कांस्टेबिल का आज से साप्ताहिक अवकाश

Mon, 18 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। थानों पर तैनात कांस्टेबिल और हेड कांस्टेबिल आज से साप्ताहिक अवकाश पर रहेंगे। रोस्टर तैयार करके प्रत्येक पुलिस कर्मी को अवकाश के दिवस से अवगत करा दिया गया है। वहीं, दारोगा, चौकी इंचार्ज और थानेदारों के अवकाश का अभी निर्धारण नहीं किया गया है। पुलिस कर्मियों को अवकाश देने वालों में झांसी जिला तीसरे स्थान पर होगा।
विज्ञापन


प्रदेश पुलिस के मुखिया जावीद अहमद ने पुलिस कर्मियों की परेशानियों को देखते हुए साप्ताहिक अवकाश देने का फैसला लिया था। उनका मानना है कि अवकाश नहीं मिलने की वजह से पुलिस कर्मी तनाव में रहते हैं। चिड़चिड़े हो जाने की वजह से उनका काम काफी प्रभावित होता है। आराम का समय नहीं मिलने और काम के बोझ से ड्यूटी को सही तरह से अंजाम नहीं दे पाते हैं। डीजीपी के फैसले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने भी पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए।

रविवार को प्रत्येक थाने पर तैनात कांस्टेबिल व हेड कांस्टेबिल को अवकाश देने के रोस्टर को अंतिम रूप दिया गया। तय किया गया है कि थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों को सात बराबर-बराबर हिस्से में बांटकर अवकाश का दिन तय कर दिया गया है। यह व्यवस्था लागू करने में कानपुर और आगरा के बाद झांसी तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल सोमवार से कांस्टेबिल व हेड कांस्टेबिलों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। दारोगा, चौकी इंचार्ज और थानेदारों का बाद में रोस्टर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें