फिरोजपुर रेल डिवीजन के आदेशों के बाद पठानकोट से रात के समय पठानकोट से चलकर जोगिंद्रनगर जाने वाली ट्रेन नंबर-52471 सुबह 2:15 बजे, पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52463) तड़के 4 बजे, पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52467) दोपहर 1:20 पर, पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52469) दोपहर 3:50 पर, पठानकोट-बैजनाथ पपरोला (52465) सुबह 7 बजे और पठानकोट-जोगिंद्रनगर (52473) सुबह 10 बजे गुलेर तक ही चलेंगी।
यही ट्रेनें गुलेर से वापस पठानकोट आएंगी। पठानकोट का अधिकतर व्यापार हिमाचल के कारोबारियों पर डिपेंड है। ट्रेनें शुरू होने पर व्यापार मंडल ने खुशी जताई है। चेयरमैन भारत महाजन ने कहा कि फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले ट्रेनों के बहाल होने से पठानकोट का कारोबार प्रफुल्लित होगा।