बहादुरगढ़। शहर के नेताजी नगर स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित एचपीवी (ह्यूमन पोपिलोमा वायरस) कैंप में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए समय पर टीकाकरण लगाने के लिए जागरूक किया गया।
कैंप का संचालन मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित व डॉ. रवि और एएनएम मंजू कुमारी की देखरेख में किया गया। डॉ. रोहित ने बताया कि माह के हर दूसरे रविवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। इसमें छूटे हुए किशोरियों को वैक्सीन लगाई जाती है। किशोरियों व अभिभावकों को सोशल मीडिया पर फैलाए गए भ्रम को भी दूर किया गया। कहा कि बेटियों का एचपीवी टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। इस मौके पर आशा वर्कर मुकेश, पूनम और सुनीता मौजूद रहीं।
फोटो-63:बहादुरगढ़ के नेताजी नगर में आयोजित टीकाकरण कैंप में भाग लेती किशोरी व स्वास्थ्य स्टाफ। स्रोत विभाग