फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में अब 30 जून तक ले सकेंगे दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर में झज्जर रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब आवेदन 30 जून तक किए जा सकेंगे। यह निर्णय कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा उन विद्यार्थियों के हित में लिया गया है, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर सके थे।

आईटीआई के वरिष्ठ वर्ग अनुदेशक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यहां इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा, ड्राफ्ट्समैन, स्टेनोग्राफी सहित कई ट्रेडों में आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले की नोडल अधिकारी उमा रानी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाकर शीघ्र आवेदन करें। आईटीआई प्रशिक्षण से युवाओं को सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें