फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रकृति, परंपरा और राष्ट्रचेतना के संग योग का संदेश

Tue, 16 Jun 2026 09:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने तीन प्रमुख स्थलों पर चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग ने मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र के तीन प्रमुख स्थलों पर विशेष योग सत्र आयोजित किए।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि योग प्रकृति की अनमोल देन है, जो केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें, तो स्वस्थ, सकारात्मक और तनावमुक्त समाज का निर्माण संभव है।
अभियान के प्रथम चरण में मेरठ छावनी स्थित डोगरा मंदिर परिसर में सेना के जवानों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर कमांडेंट अधिकारी मुकेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में शहीद स्मारक परिसर में अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने योगाभ्यास किया। अभियान का तीसरा और सबसे आकर्षक आयोजन ग्राम नानपुर स्थित वीरेंद्र सिंह गुर्जर के आम के सघन बाग में हुआ। कुलपति ने ग्रामीणों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योग की अलख जगाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें