फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन पंजीकरण में जुटे विद्यार्थी

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के वैश्य गर्ल्स कॉलेज में ऑनलाइन पंजीकरण करती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
फोटो-51:
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना शुरू कर दिया है।
वैश्य महिला महाविद्यालय ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है।
विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि बीए, बीकॉम, बीएससी और बीसीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए छात्राओं को ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। महाविद्यालय में यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।
छात्राओं की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां प्राध्यापिकाएं उन्हें विषय चयन और करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि पहली मेरिट सूची 11 जून 2026 को जारी की जाएगी। मेरिट सूची जारी होने के साथ ही दाखिला प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी जाएगी।

महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी और बीसीए पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बीए में हिंदी, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, शारीरिक शिक्षा, भूगोल, मनोविज्ञान और राजनीति विज्ञान जैसे विषय उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर स्तर पर एमकॉम, एमए अंग्रेजी, एमए भूगोल, एमएससी गणित, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान की पढ़ाई भी करवाई जाती है।

महाविद्यालय में आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, समृद्ध पुस्तकालय और सुव्यवस्थित कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कॉलेज रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य परिवहन साधनों से सुगमता से जुड़ा हुआ है, जिससे छात्राओं को आवागमन में सुविधा होती है।
विज्ञापन


प्रवेश के इच्छुक छात्राओं को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, हरियाणा डोमिसाइल, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, फोटो, बैंक पासबुक तथा आरक्षित वर्ग के लिए आय एवं जाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में संपर्क करने को कहा गया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश सीमित सीटों के आधार पर ही दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें