ए एस इंटर कालेज के अवि कुमार ने अंडर 17 राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल में स्वर्ण पदक जीता। (स्त्रोत
मवाना। एएस इंटर कॉलेज के कक्षा 11वीं अंग्रेजी माध्यम के छात्र अवि कुमार ने अंडर 17 बालक वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में 17 से 19 मई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में अवि कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय एवं मेरठ जनपद का नाम रोशन किया है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी एवं प्रधानाचार्य ने समस्त विद्यालय परिवार एवं अवि कुमार के साथ उसके परिवार वालों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस वर्ष छात्रों ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में नौ स्वर्ण पदक हासिल किए हैं और 24 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।