फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क, मंदिरों में होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों को मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना कर सकें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि नवरात्र के दौरान मंदिरों, मेलों और जागरण कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रमुख देवी मंदिरों और पंडालों में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने के साथ नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने धार्मिक आयोजनों के दौरान भगदड़ और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावी प्रबंध करने पर जोर दिया। इसके अलावा अग्निशमन यंत्र, चिकित्सा सहायता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें