फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के बाद कार्यालय में एडीजीपी का हुआ स्वागत

विज्ञापन
05jjrp01- एडीजीपी डॉ. राजश्री सिंह के कार्यालय पहुंचने पर स्वागत करती पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर।
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के एडीजीपी रैंक पर प्रमोशन के बाद जब वह कार्यालय पहुंची तो पुलिस मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। पुलिस मुख्यालय की वरिष्ठ अधिकारी जसलीन कौर, डीसीपी क्राइम अमित दहिया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका सम्मान किया।
विज्ञापन

एडीजीपी डॉ. राजश्री सिंह के सम्मान में विभाग के पुलिस कर्मचारियों ने उनके कार्यालय को विशेष रूप से सजाया था। फूलों की सजावट, शुभकामना संदेश और स्वागत बोर्ड ने पूरे माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया। जैसे ही वे कार्यालय में प्रवेश हुईं तो कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया। यह दृश्य न केवल पुलिस कर्मियों के सम्मान को दर्शाता था बल्कि उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास और स्नेह का प्रतीक भी था।
एडीजीपी डॉ. राजश्री सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि पूरी टीम की लगन, निष्ठा और अनुशासित कार्यशैली का परिणाम है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे आगे भी सभी के सहयोग से पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और जन हितैषी बनाने की दिशा में कार्य करती रहेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने भी उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से विभाग को हमेशा प्रेरणा मिलती रही है और आगे भी उनके मार्गदर्शन में कई नई उपलब्धियां हासिल होंगी। इस तरह एडीजीपी पद पर पदोन्नति के बाद आयोजित यह स्वागत समारोह पुलिस विभाग की एकजुटता और सकारात्मक कार्यसंस्कृति का प्रतीक बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें