फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जाम के जंजाल में फंसा रामनगर चौक

Sat, 06 Dec 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर के रामनगर चौक में शुक्रवार को जाम के दौरान फंसे वाहन।
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र का प्रमुख और अत्यंत व्यस्त रामनगर चौक इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें आम बात बन गई हैं। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चे, कर्मचारी, व्यापारी, मरीज और आमजन सभी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


आलापुर–बसखारी, आलापुर–जहांगीरगंज और रामनगर–कटका मार्ग के सभी वाहन रामनगर चौक से गुजरते हैं, जिससे यह चौराहा अत्यधिक दबाव झेल रहा है। स्थानीय नागरिक रामकेश गौड़, सुरेश गुप्ता, श्याम सुंदर उपाध्याय और भोला तिवारी का कहना है कि अव्यवस्थित पार्किंग, बढ़ते अतिक्रमण, दुकानों के बाहर रखा सामान, ठेले–खोमचे तथा सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों की वजह से मार्ग काफी संकरा हो गया है। ऊपर से ट्रक, बस और छोटे वाहनों की लगातार आवाजाही ने स्थिति को और बदतर बना दिया है।
व्यापारी बदरुल हसन, श्यामू चौरसिया और पवन कुमार बताते हैं कि जाम के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते हैं। एंबुलेंस तक आधे घंटे तक जाम में फंसी रह जाती है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ती है।
विज्ञापन

पंकज जायसवाल, संग्राम और मुनीम यादव बताते हैं कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जाम चरम पर रहता है। सामान्य दूरी तय करने में 20–30 मिनट अतिरिक्त लग जाते हैं। स्कूली वैन और बसें भी देर से पहुंचती हैं, जिससे अभिभावक चिंतित रहते हैं।
व्यापार मंडल के संरक्षक बदरुल हसन, बंटी पांडे और अध्यक्ष माया अग्रहरि का कहना है कि त्योहारों और बाजार वाले दिनों में जाम कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने मांग की है कि भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाए तथा टोल बचाने के लिए उचित मार्ग उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन

सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने, पुलिस की नियमित तैनाती और वैकल्पिक मार्गों को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें