फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर के गढ़ में हजकां को लगा करारा झटका

Wed, 30 Mar 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
आदमपुर के गढ़ में हजकां को लगा करारा झटका - फोटो : bureau
विज्ञापन
आदमपुर ब्लॉक समिति चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन पद के लिए हुए चुनावों में पहली बार आदमपुर से भाजपा समर्थित सुमित्रा भादू चेयरमैन एवं सुभाष बंसल वाइस चेयरमैन चुने गये। चुनाव सीटीएम सुरजीत नैन की अध्यक्षता में एवं तहसीलदार सुखवीर बूरा की देखरेख में संपन्न हुए।
विज्ञापन


चेयरमैन पद पर पिछले 35 सालों से हजकां समर्थकों का कब्जा रहा है। पहली बार इस पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी हुए है, जिससे हजकां को करारा झटका लगा है।
चेयरमैन पद के लिए सुमित्रा भादू चौधरीवाली एवं अंजू खिचड़ मंडी आदमपुर के बीच मुकाबला था।

मतदान के बाद दोनों को 12-12 वोट मिले, जिसके चलते पर्ची निकाली गई। इसमें सुमित्रा भादू के पक्ष में पर्ची निकल गई एवं उन्हें विजयी मिली। दूसरी तरफ वाइस चेयरमैन पद के लिए 5 दावेदार थे, जिनमें सुभाष बंसल 11 वोट लेकर विजयी घोषित किये गये।
विज्ञापन


जबकि नरषोत्तम बिश्नोई को 5, ओमप्रकाश सिहाग को 4, सुमन पूनिया को 2 एवं बंशीलाल शर्मा को 2 वोट मिले। जीत के बाद सुमित्रा भादू के समर्थकों ने कस्बे में विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान पूर्व विधायक कुलवीर बैनीवाल भी बधाई देने पहुंचे। खंड कार्यालय से चला जुलूस सीधा रेस्ट हाउस में पहुंचा। जहां भाजपा नेता सुरेंद्र पूनिया, मुनीष ऐलावादी, लक्ष्मी देवी, सतीश गोयल, सुंदर डेलू और सुभाष जैन ने सुमित्रा भादू और उनके पति महेंद्र भादू को बधाई दी। पूनिया ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है।

बीजेपी नेताओं के अंदर होने की बात पर हुआ हंगामा
मंगलवार को ब्लॉक समिति के चुनाव की प्रक्रिया दस बजे शुरू हो गई थी। इसे देखने सैकड़ों की संख्या में खंड कार्यालय के बाहर लोगों का जमावड़ा था। जब दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले तो हालात तनावपूर्ण हो गए। ऐसे में किसी ने ये अफवाह फैला दी कि एक बीजेपी नेता अंदर है और वो चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा है।

इस बात से अंजू खिचड़ के समर्थक भड़क गए और पुलिस के बेरिकेड्स तोड़कर खंड कार्यालय के अंदर घुस आए और नारेबाजी करने लगे। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उन्हें संभाला तथा कुछ लोगों को अंदर ले जाकर दिखाया कि यहां कोई बीजेपी का नेता नहीं है। इस अवसर पर सुखबीर डूडी, मदन रावलवासिया, पूर्व सरपंच कुलदीप डेलू, सुरेश जैन, पटवारी भजनलाल, शीशपाल, सीताराम, जसविंद्र जस्सी, अनिल तायल, पवन बंसल, देवेंद्र मित्तल, अमित कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें