फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों-रात सुर्खियों में आई थी ये एक्ट्रेस, अब खास काम के लिए पहुंची सरहद पर

Mon, 09 Oct 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भाग्यश्री सरहद पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैसलमेर की यात्रा पर आई बालीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की चौकी पर पहुंचकर जवानों की हौंसला अफजाई की। जवान भी भाग्यश्री को अपने बीच पाकर फूले नहीं समाए तथा गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


भाग्यश्री सीमा सुरक्षा बल के जवानों की पत्नियों के संगठन के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए स्वर्ण नगरी जैसलमेर आई है। बाद में वे सीमा प्रहरियों से रूबरू भी हुई। विषम परिस्थितियों में देश की रक्षा में जुटे सीमा प्रहरियों के जज्बे को भी एक्ट्रेस ने सलाम किया। 
विज्ञापन

तनोट माता के दर्शन किए

भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म में काम किया था
इस अवसर पर भाग्यश्री ने सीमा प्रहरियों से अनुभव भी बांटे। बाद में भाग्यश्री ने चमत्कारी तनोट माता के दर्शन किए। बॉलीवुड भाग्यश्री ने तनोट माता के दरबार में अमन, चैन व खुशहाली की कामना की। भाग्यश्री ने जैसलमेर के पर्यटक स्थल भी देखें। 

गौरतलब है कि अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्य श्री सुर्खियों में आई है। भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म में काम किया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें