फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों की बदहाली को लेकर राज्यपाल ने अखिलेश सरकार पर साधा निशाना

Mon, 09 Oct 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फैजाबाद
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में दीप प्रज्जवलित करते राज्यपाल रामनाईक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 राज्यपाल रामनाईक ने रविवार को विश्वविद्यालयों के बदहाली के मुद्दे पर पिछली अखिलेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की जरूरतों को लेकर उपेक्षा बरती गई। हमने बार-बार कहा, पर सरकार ने नहीं सुना। बुलाने पर भी बैठकों में सरकार के मंत्री नहीं आते थे।
विज्ञापन


अब नई सरकार आई है, उपमुख्यमंत्री समेत संबंधित शिक्षा, तकनीक व कृषि विभाग के मंत्रीगण भी कुलपति के साथ मेरे बुलाने पर बैठक में आते हैं। इससे समस्याओं पर तुरंत निर्णय हो रहा है। राज्यपाल रामनाईक ने नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के 19वें दीक्षांत समारोह में 636 विद्यार्थियों को उपाधियां दी।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह का नियमित आयोजन उनकी प्राथमिकता थी। यह विडंबना है कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना के 42 वर्ष पूरे हो गए, जबकि दीक्षांत समारोह 19वां हो रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की लालच व इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ने वाले असर पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

636 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

राज्यपाल रामनाईक छात्रा को उपाधि देते हुए - फोटो : amarujala
उपाधि प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सबक देते हुए कहा कि यह उनकी शिक्षा का अंत नहीं है। उनकी किताबी शिक्षा भले ही समाप्त हो रही है पर जीवन का संघर्ष अब शुरू हो रहा है।राज्यपाल ने कहा कि जिन 636 विद्यार्थियों को उपाधि मिल रही है, उनमें 81 प्रतिशत छात्र व 19 प्रतिशत छात्राएं हैं। इनमें 51 स्वर्ण पदक धारियों में 66 प्रतिशत छात्र व 34 प्रतिशत छात्राएं हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के सुदृढ़ीकरण की यह मिसाल है। पहले महिलाएं शिक्षा व नर्सिंग के क्षेत्र में जाती थी, पर अब सभी क्षेत्रों में उच्च पदों तक महिलाओं की भागीदारी हो रही है। दीक्षांत समारोह के अवसर पर किसान उपयोगी पत्रिकाओं के विमोचन पर कुलपति प्रो. अख्तर हसीब के प्रयासों की सराहना की। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें