फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण स्थलों पर धूल उड़ाई तो होगी कार्रवाई, प्रदूषण बोर्ड ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के इंतजामों की जांच शुरू कर दी है। बोर्ड की टीम बैरिकेडिंग, पानी के छिड़काव और निर्माण सामग्री को ढककर रखने सहित अन्य मानकों की पालना जांच रही है। नियमों की अनदेखी करने वाले निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सुनील श्योराण ने निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थलों पर वाहनों के पहियों की सफाई और सामग्री के परिवहन के समय धूल रोकने के उपायों की भी जांच की। निर्माण स्थलों के चारों ओर कम से कम आठ फीट ऊंची मजबूत बैरिकेडिंग लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा नियमित पानी का छिड़काव करना होगा और जरूरत के अनुसार एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल करना होगा।
500 वर्ग मीटर या अधिक क्षेत्रफल पर पंजीकरण जरूरी
निर्माण सामग्री जैसे रेत और बजरी को ढककर रखना होगा, ताकि धूल आसपास न फैले। निर्देशों के अनुसार, 500 वर्ग मीटर या इससे अधिक क्षेत्रफल वाले निर्माण स्थलों का संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। बोर्ड की टीम निरीक्षण के दौरान इन नियमों की पालना सुनिश्चित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें