फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के मोबाइल पर बात करने से हुआ हादसा, 22 घायल,6 गंभीर

Sat, 26 Mar 2016 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
पतंजलि हर्बल फूड पार्क में काम करने वाले कर्मचारियों से भरी मेटाडोर अनियंत्रित होकर शुक्रवार की सुबह सैदाबाद के निकट पलट गई। हादसे में करीब 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना का कारण वाहन चलाते समय चालक का मोबाइल पर बात करना बताया जा रहा है। 

खानपुर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पदार्था स्थित पतंजलि हर्बल फूड पार्क में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करते हैं, जिन्हें प्रतिदिन एक निजी वाहन से पार्क में लाया ले जाया जाता है। 

प्रतिदिन के तरह निजी वाहन मेटाडोर पार्क में काम करने वाले लोगों को लेने पहुंची। सुबह मिर्जापुर व पोड़ोवाली से लोगों को लेने के बाद मेटाडोर जैसे ही सैदाबाद के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। 
विज्ञापन


पैदल यात्रियों ने निकाला घायलों को 
सड़क पर चलने वाले यात्रियों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मेटाडोर से निकाला और उपचार के लिए लक्सर सीएचसी भेजा। 
रायसी चौकी प्रभारी जहांगीर अली का कहना है कि हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए लक्सर सीएचसी में भेजा गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये लोग हादसे में हुए घायल
मेटाडोर पलटने से घायल होने वालों में पंकज पुत्र शेषराज, मनोज पुत्र महावीर, विपिन पुत्र जगदीश निवासी मिर्जापुर, पोडोवाली निवासी सागर पुत्र नैन सिंह, सन्नी पुत्र प्रेम सिंह, अमन पुत्र राकेश, जितेंद्र पुत्र नौरंग सिंह, सुशील पुत्र रतिराम, सोनू पुत्र धर्मराज, विकास पुत्र कंवरपाल, खुशविंद्र पुत्र चंद्रपाल, नैन सिंह पुत्र मुंशी, मोनू पुत्र मेघराज, सोनू पुत्र मेघराज, विनोद पुत्र वीरेंद्र, प्रमेश पुत्र विजय, अमित पुत्र विजेंद्र, प्रविंद्र पुत्र शेर सिंह, रवि पुत्र करण सिंह, विकास पुत्र कंवरपाल, गोविंद पुत्र बलराम शामिल हैं। 

प्राइवेट वाहनों का लेना पड़ा सहारा
हादसा होने के बाद सूचना पर 108 पहुंची, लेकिन घायलों की संख्या अधिक होने के कारण सभी लोग 108 में नहीं आ सके। इस पर स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहनों की मदद से घायलों को लक्सर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें