फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन से धूल खा रही एसी बस, रोजाना 21 हजार का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। काफी प्रयास के बाद इटावा डिपो को करीब 25 दिन पहले दो एसी बसें मिली थीं। दो दिन चलने के बाद एसी बसों का ब्लोअर खराब हो गया था। इसमें एक एसी बस में आई तकनीकी खराबी को सही करवा दिया जबकि दूसरी बस करीब 25 दिनों से धूल खा रही है। जिम्मेदार अफसरों ने इसको सही करवाने के लिए बाहर नहीं भेजा है। इससे परिवहन निगम को हर रोज औसतन 21 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

इटावा डिपो में रोडवेज परिवहन निगम की कुल 96 रोडवेज बसें हैं। इसमें दो एसी बसें पिछले माह 14 नवंबर को विभाग को मिली थी। रोडवेज परिवहन निगम के अफसरों ने इन दोनों बसों को दिल्ली रूट पर संचालन किया था। इन बसों को दिल्ली के लिए सुबह छह बजे व सुबह आठ बजे चलाया गया था। दो दिन चलने के बाद एक बस का ब्लोअर खराब हो गया था। इससे यह बस करीब 25 दिनों से कार्यशाला में धूल खा रही है। सामान्य बस में दिल्ली का किराया 504 रुपये है जबकि एसी बस का किराया 702 रुपये निर्धारित किया गया है। औसतन 30 यात्रियों के हिसाब से हर रोज करीब 21,060 रुपये का नुकसान हो रहा है।

एसी बस का ब्लोअर स्थानीय कार्यशाला में दिखाया गया था लेकिन टीम कमी दूर नहीं कर सकी। अब इस एसी बस को कानपुर भेजकर सही करवाया जाएगा। कमी सही होने पर इसे दोबारा दिल्ली रूट पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित कुमार, एआरएम, इटावा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें