झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का वीरवार को आगाज हुआ। नेहरू कॉलेज के पूर्व छात्र और अमेरिका में वासकुलोनिक्स कंपनी के चीफ साइंटिफिक ऑफिसर और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. जयपाल सिंह ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की आरती ने बाजी मारी।
महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की साक्षी द्वितीय और एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की अंजू तृतीय रही। लंबीकूद में बीए द्वितीय वर्ष की आरती प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की साक्षी द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया तृतीय रही। ऊंचीकूद में बीए द्वितीय वर्ष की आरती प्रथम, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान प्रथम वर्ष की पूजा द्वितीय और एमए अंग्रेजी द्वितीय वर्ष की अंजू तृतीय रही।
गोला फेंक में बीए द्वितीय वर्ष की आरती प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की निशा द्वितीय और एमए पत्रकारिता द्वितीय वर्ष की ज्योति तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की आरती प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की मानसी द्वितीय और एमए अंग्रेजी द्वितीय वर्ष की अंजू तृतीय रही। पुरुष वर्ग की 800 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष का नितिन प्रथम, बीसीए प्रथम वर्ष का विकास द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष का वैभव तृतीय रहे। ऊंची कूद में बीए द्वितीय वर्ष का हर्षित प्रथम, बीए प्रथम वर्ष का नितिन द्वितीय और एमए द्वितीय वर्ष का नमय तृतीय रहे।
प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने मेडिकल साइंस और रिसर्च की दुनिया में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में गहरी छाप छोड़ी है। मुख्य अतिथि डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि नेहरू कॉलेज से प्राप्त शिक्षा ने उनकी जीवन भर उनका मार्गदर्शन किया।
विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया और नियमों का पालन करते हुए खेलकूद में भाग लेने की शपथ ली। मंच संचालन डॉ. पुष्पेंद्र काद्यान ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया, खेल प्रभारी दीपक कुमार, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. अरुण कुमार, कर्नल योगेंद्र, रिसालदार मेजर एसएस यादव, इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे।
27jjrp04- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित एथलेटिक मीट में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत-कॉलेज