फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लें : डीसी

Fri, 28 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में वीरवार को सड़क सुरक्षा एवं स्कूल वाहन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डीसी प्रीति ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों से जुड़ी शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लें और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

डीसी प्रीति ने सभी सड़कों पर साइन बोर्ड, सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर आदि लगाने के निर्देश दिए, ताकि धुंध और अन्य परिस्थितियों में दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से आपसी तालमेल बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। । उन्होंने विशेष रूप से कैथल-चीका रोड को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।बैठक में डीसी ने अधिकारियों को कौल गांव की सड़क को ठीक करवाने और अंबाला रोड से खनौरी रोड तक सड़क का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


साथ ही, जहां-जहां सड़क किनारे बनी ड्रेन दुर्घटना का कारण बन सकती है, वहाँ की विस्तृत रिपोर्ट डीसी कार्यालय में भेजने को कहा। रेलवे ओवर ब्रिज पर लगी लोहे की पत्तियों को सुरक्षित करवाने और वन विभाग के अधिकारियों को सड़कों के किनारे पेड़ों की नियमित कटाई-छंटाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डीसी ने स्कूल बसों की नियमित जांच करवाने और जांच के दौरान पाई जाने वाली कमियों को तुरंत दूर कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में एडीसी सुरेश राविश, आरटीए गिरीश कुमार, एसडीएम अजय सिंह, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीआईपीआरओ नसीब सैनी, डीडीपीओ रितु लाठर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें