फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार की नहीं मानी जाएगी जन्मतिथि, वृद्धा पेंशन रोकी गई

विज्ञापन
21jjrp12- सरल केंद्र में परिवार पहचान काउंटर पर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
झज्जर। आधार के आधार पर परिवार पहचान पत्र के सत्यापन का काम किया गया लेकिन अब पात्रों के आधार के बजाय उनके कागजात यानी मार्कशीट और अन्य प्रमाणित दस्तावेजों में दर्ज जन्मतिथि को ही वैध माना जाएगा। इसके लिए परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण की तरफ से योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित पात्रों को अपने कागज के आधार पर जन्मतिथि सत्यापन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

ऐसा नहीं करने पर संबंधित पात्र को योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। फिलहाल जिन लोगों की पेंशन आधार की जन्मतिथि पर बनी थी, उनको रोक दिया गया है और पात्रों को दसवीं की मार्कशीट, स्कूल सर्टिफिकेट, पुराना वाेटर कार्ड या पासपोर्ट की कॉपी परिवार पहचान पत्र में अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जन्मतिथि का सत्यापन किया जा सके।
ऐसे में सरल केंद्र में परिवार पहचान काउंटरों पर जन्मतिथि ठीक करवाने वालों की लगातार भीड़ बढ़ रही है। सरल केंद्र में परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि ठीक करवाने के लिए प्रतिदिन 20 से 25 लोग आ रहे हैं जिनमें अधिकतर बुजुर्ग हैं, क्योंकि उनकी पेंशन रोक दी गई है। सरल केंद्र में प्रतिदिन लोग जन्मतिथि ठीक करवाने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन कागजात अपलोड होने के बाद भी समय लग रहा है। कई लोगों के पास संबंधित कागजात भी नहीं है जिस कारण जन्मतिथि ठीक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


0
पेंशन रुक गई है। पहले आधार से जन्मतिथि का सत्यापन पीपीपी में हुआ था। अब बताया जा रहा है कि मार्कशीट या अन्य कागजात लगाने होंगे। स्कूल में भी रिकाॅर्ड न होने के कारण जन्मतिथि ठीक करवाने में दिक्कत आ रही है।- वीना शर्मा, सिलानी गेट, निवासी

वर्जन
आधार के आधार पर पीपीपी में पहले जन्मतिथि सत्यापित हुई थी लेकिन लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कागजात जिसमें पुराना वोटर कार्ड, पासपोर्ट, मार्कशीट या स्कूल सर्टिफिकेट लगाना होगा जिसमें उनकी जन्मतिथि लिखी होती है। उसके अनुसार ही जन्मतिथि सत्यापित होगी। इसलिए लोगों को चाहिए कि वह यह काम जल्द से जल्द करवाएं।-डॉ. सतीश खोला, स्टेट कोऑर्डिनेटर, परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें