फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत शिरोमणि दल्ला धाम में दंगल 15 नवंबर को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास दल्ला वाला धाम में 22 वां विशाल भंडारे का आयोजन 15 नवंबर को दल्ला धाम में किया जाएगा।
विज्ञापन

दंगल का आयोजन 14 व 15 नवंबर को किया जाएगा। बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि बताया कि हर वर्ष विशाल भंडारे व दंगल का आयोजन करवाया जाता, जिसमें पूरे हरियाणा कई नामचीन पहलवान शिरकत करते है और अपना दमखम दिखाते हैं। दंगल में भाग लेने के लिए पहलवानों की मापतोल प्रकिया बाबा रामदास उर्फ राजू की देखरेख में करवाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षो से इस दंगल व भंडारे का आयोजन ग्राम वासियों के सहयोग से सफलता पूर्वक किया जा रहा है। इस दंगल में पूरे हरियाणा से सैकड़ों पहलवान जोर-आजमाइश के लिए पहुंचते हैं। लड़कों के कुश्ती दंगल अंडर-11 में 28, 32,36 अंडर-15 में 40, 45, 50, अंडर-20 में 55, 62, 68, 75 किलोग्राम के पहलवानों की कुश्ती करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कोच बिट्टू बाघपुर ने बताया कि बाहर से आने वाले पहलवानों के लिए रहने व खाने का उचित प्रबंध किया गया है। दो दिवसीय दंगल में विजेता पहलवान को बाबा रामदास की तरफ से इनाम दिया जाएगा। दल्ला वाला धाम पर बाबा हरिदास की मान्यता है। बाबा हरिदास का आशीर्वाद प्राप्त करने व भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए बेरी शहर व आसपास के गांव से हजारों श्रद्धालु धाम पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें