चौसाना में हादसे में मरी महिला सविता की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- फोटो : 1
चौसाना (शामली)। क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में महिला सविता (26) और कपड़ा विक्रेता बासिद (48) की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। महिला की मौत से दिवाली की खुशियां गम में बदल गई।
गांव पांथुपुरा निवासी प्रदीप कुमार अपनी पत्नी सविता के साथ बाइक से रविवार की शाम दिवाली पर चौसाना में सामान की खरीदारी करने जा रहे थे। जब वे गंगोह मार्ग पर पहुंचे तो उसी समय गंगोह की तरफ से आए ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपती बाइक से नीचे गिर गए। इस दौरान ट्रक की चपेट में आकर सविता की मौके पर मौत हो गई जबकि पति प्रदीप गंभीर घायल हो गए।
इसी दौरान दूसरी बाइक पर गांव पांथुपुरा निवासी नितिन कुमार, गांव के अभिषेक के साथ बाइक द्वारा चौसाना से गांव जा रहे थे। ट्रक ने उनकी बाइक में भी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों हादसे महज दस कदम की दूरी पर हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी ऊन पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
उधर, चौसाना निवासी बासिद (48) हरियाणा के करनाल में कपड़ों की फेरी लगाने का काम करते थे। वे वहीं पर पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। रविवार को वे गंगोह में अपने एक परिजन की मौत में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के बाद चौसाना में अपने परिजनों के घर खाना खाया। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी बुलेट बाइक से करनाल के लिए चले। कमालपुर बिजलीघर के नजदीक सड़क पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बासिद के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बासिद को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने सोमवार दोपहर शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तरफ से ट्रक चालक के विरुद्ध तहरीर दी। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।
चौसाना में हादसे में मरी महिला सविता की फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : 1
चौसाना में हादसे में मरी महिला सविता की फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : 1