07jjrp02- एसडीएम बेरी को ज्ञापन सौंपते शहर के लोग। संवाद
बेरी। हरियाणा सरकार की ओर से मनाेनीत पार्षद संदीप कुमार व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवीर कौशिक, गोशाला के प्रधान राजीव मित्तल व अन्य लोगों ने जिला उपायुक्त के नाम उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बेरी में लगातार रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या बढ़ती जा रही है और दिनभर बाजार में घूमते रहते हैं।
बाजार में आने वाले लोगों से भीख मांगते हैं। उन्होंने बताया कि बेरी में सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से मजार बनी हुई है। उन्होंने बेरी थाना प्रभारी के नाम बेरी शहर चौकी में भी लिखित में शिकायत देते हुए बताया कि 4 अगस्त रात को बेरी के पाना चुल्याण में रात के समय में गली से गाय को लेकर जाते कुछ लोग कैमरे में कैद हुए हैं उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मेन बाजार में सुबह होते ही प्रवासी महिलाएं, पुरुष, छोटे बच्चे घूमते रहते हैं। इस अवसर पर नरेश कादयान, रविंद्र कौशिक, रविंद्र, दिनेश शर्मा, राजीव मित्तल, ओमप्रकाश सैनी, सुरेंद्र जिंदल, रामनिवास मौजूद रहे।