फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की छत के जाल से कपड़ा बांध गले में फंदा लागकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या

विज्ञापन
बस की छत के जाल से लटकता बुजुर्ग का शव।n - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास रोहतक-दिल्ली रोड पर सड़क किनारे खड़ी बस की छत के जाल से कपड़ा बांध फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बुजुर्ग की आयु 65 साल से ज्यादा आंकी गई है। उन्होंने पट्टेदार कमीज पहनी थी और ऐसे ही कपड़े का पाजामा। दाढ़ी और सिर पर पूरे केश और एक हाथ में लोहे का कड़ा मिला। जिससे लग रहा है कि ये व्यक्ति सिक्ख पंथ से संबंध रखते थे। बता दें कि किसी जरूरी काम के लिए इस रास्ते से निकल रहे एक व्यक्ति की इस भयावह दृश्य पर नजर पड़ी तो उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। राहगीर की बस की छत से व्यक्ति के लटकते शव पर नजर वीरवार सुबह पड़ी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बुजुर्ग ने यह कदम बीती देर रात या घनी सुबह उठाया होगा। लॉकडाउन के सन्नाटे के बीच हुई इस घटना की जानकारी मिलने से लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस की छत के जाल से लटकता बुजुर्ग का शव।n - फोटो : AMAR UJALA
बस की छत के जाल से लटकता बुजुर्ग का शव।n
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें