फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही बेटी से करता था छेड़छाड़

Tue, 06 Aug 2013 11:23 AM IST
चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में इंदिरा कॉलोनी निवासी नाबालिग छात्रा ने अपने पिता के खिलाफ छेड़खानी करने और मारपीट करने की शिकायत की है। मनीमाजरा थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



दसवीं की छात्रा ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका पिता आए दिन शराब पीकर घर आता है। इसके बाद वह पूरे परिवार के साथ मारपीट करता है आरोप है कि उसका पिता उसके साथ छेड़छाड़ करता है और जब उसक मां विरोध करती है तो पिटाई करता है।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 
छात्रा ने बताया की उसने छेड़छाड़ की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1091 पर शिकायत दी थी। शिकायत के बाद वहां पुलिस की एक जिप्सी पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद थाने में शिकायत करने को कहा। मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने छात्रा की शिकायत मिलने पर जांच करने के बाद उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें