फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने एनआरआई को किया बाथरूम में बंद

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अतिथि देवो भव: के भारतीय संस्कार को रविवार को गहरा धक्का लगा। रोज गार्डन में घूम रही एनआरआई को किसी मनचले ने बाथरूम के अंदर बंद कर दिया। महिला ने बाहर खड़े साथी को फोन कर दरवाजा खुलवाया। साथी ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से सारी घटना के बारे में पूछा। कनाडा निवासी महिला ने कोई कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम को कनाडा से चंडीगढ़ घूमने आई एनआरआई महिला अपने दोस्त के साथ रोज गार्डन में थी। इस दौरान महिला बाथरूम गई तो किसी ने उसे बाहर से बंद कर दिया। उन्होंने तुरंत फोन पर अपने बाहर खड़े साथी से संपर्क किया। महिला के साथी ने तुरंत पुलिस को बुलाकर घटना के बारे में बताया। मेयर सुभाष चावला ने कहा कि यदि अतिथियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार होगा तो इससे चंडीगढ़ की साख पर धब्बा लगेगा। शहरवासियों को ऐसे शरारती लोगों को रोकना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें