मोदीनगर । गांव बेगमाबाद कीदयापुरी कॉलोनी में रुपयों के लेनदेन को लेकर रविवार दोपहर एक युवक को चाकू से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कॉलोनी में गुन्नू पुत्र रामपाल परिवार समेत रहता है। रविवार दोपहर उसे गली में कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक की गर्दन पर चाकू का गहरा घाव था। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। एसओ ने बताया कि घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रुपयों के लेनदेन से जुड़ा सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है।े