फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई की नर्स को नेशनल अवार्ड

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई की नर्सिंग सिस्टर अमृता एडविन को रविवार को फ्लोरेंस नाइटेंगिल नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। अमृता को यह अवार्ड राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में इंटरनेशनल नर्सेज वीक की शुरुआत में दिया। सिस्टर अमृता अस्पताल में संक्रमण को रोकने के लिए हमेशा से प्रयासरत हैं। उनकी इन्हीं कोशिशों और हमेशा ड्यूटी की पाबंदी के चलते इस अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

अमृता ने 1982 में पीजीआई में ज्वाइन किया था। उसके बाद से लेकर अब तक उनको कई बार पीजीआई प्रशासन और अन्य संस्थाओं की ओर से मरीजों के प्रति सेवाभाव और अन्य जिम्मेदारियों के लिए सम्मानित भी किया गया और उनको प्रशस्ति पत्र भी मिले। इस बार इंटरनेशनल नर्सिंग वीक के दौरान उनको राष्ट्रपति की ओर से नर्सिंग के क्षेत्र में देश का अहम पुरस्कार फ्लोरेंस नाइटेंगिल नेशनल अवार्ड दिया गया। अमृता पीजीआई के कॉर्डियक आईसीयू में कार्यरत हैं। उनको वहां पर इंफेक्शन कंट्रोल नर्स की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसी के तहत वे अन्य स्टाफ मेंबर को भी बायो मेडिकल वेस्ट के बारे में जागरूक कर रही हैं ताकि पीजीआई में किसी तरह का इंफेक्शन न फैले।
विज्ञापन

पीजीआई में नर्सिंग वीक की शुरुआत
पीजीआई में भी नर्सिंग वीक की शुरुआत की गई। इस दौरान पीजीआई के निदेशक प्रो. योगेश चावला समेत मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. एके गुप्ता भी मौजूद थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें