फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ में मॉडल सोनू बाजवा गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2013 05:32 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शारीरिक छेड़छाड़ के आरोप में मोहाली के नया गांव निवासी मॉडल गुरविंदर सिंह उर्फ सोनू बाजवा को गिरफ्तार किया है। बाजवा पर आरोप है कि वह एक मेडिकल छात्रा और मॉडल को लगातार फोन पर शादी करने के लिए परेशान कर रहा था। इसी दौरान उसने छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ भी की। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने बाजवा पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जीएमसीएच-32 से मेडिकल कोर्स कर रही और मॉडलिंग में किस्मत आजमा रही छात्रा के परिजनों ने सेक्टर 34 थाना पुलिस को गुरविंदर उर्फ सोनू बाजवा के खिलाफ शिकायत दी। छात्रा ने बताया कि वह कुछ दिन पहले मोहाली के आदर्श नगर में आयोजित हुई एक पार्टी के दौरान सोनू से मिली थी। यहीं पर उनकी औपचारिक मुलाकात हुई। कुछ देर बाद सोनू ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद भी वह उसे लगातार फोन पर तंग करता रहा। उसने कई बार उसे ऐसा करने से मना किया। वहीं, उसने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ भी की। इससे तंग आकर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पहले भी विवादों में रह चुका है सोनू
सोनू बाजवा कई वीडियो एलबम में अभिनय कर चुका है। बाजवा का विवादों के साथ पुराना रिश्ता है। इससे पहले मार्च, 2010 में छात्र संगठनों के बीच हुई गोलीबारी में भी उसका नाम सामने आया था।

जूनियर से शादी की चाह डॉक्टर को पड़ी भारी
पुलिस ने जीएमसीएच-32 में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर की शिकायत पर यहीं के डॉ. राकेश जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि उसका सीनियर डॉक्टर लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने उसके होने वाले ससुराल में भी फोन आदि कर उसकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश की। इस पर सेक्टर 34 थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, यह मामला वूमेन सेल को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन


धमकी देने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मनीमाजरा। पुलिस ने मनीमाजरा निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी लड़की के मंगेतर को फोन पर धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान दर्शनी बाग मोहल्ले के मकान नंबर 206 निवासी गौरव के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कोट
पुलिस ने मॉडल सोनू बाजवा और डॉक्टर राकेश जैन के खिलाफ युवतियों को तंग करने पर मामला दर्ज किया है।
- सुरजीत सिंह मलिक, डीएसपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें