फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ क्लब विवाद में पुलिस ने चश्मदीदों के बयान लिए

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गोल्फ क्लब में छह दिन पहले पंजाब के कांग्रेसी विधायक काका रणदीप सिंह और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार संधू के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेने के साथ-साथ रिकॉर्ड भी हासिल किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को गोल्फ कोर्स के कैडी, वेटर सहित अन्य कई कर्मियों से पूछताछ की, जो घटना के वक्त मौके पर मौजूद थे। दर्ज क्रॉस केस की जांच के सिलसिले में पांच प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए गए, ताकि दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर सच्चाई सामने लाई जा सके।
विज्ञापन

उधर, गोल्फ क्लब सब-कमेटी ने इस मामले में शुक्रवार को उड़न सिख मिल्खा सिंह से भी जानकारियां हासिल कीं। उन्होंने लिखित तौर पर भी अपनी बात रखी। इसके अलावा पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस लैहल से भी जानकारी ली गई।
कोट्स...........
मारपीट से मेरा कोई वास्ता नहीं है। मैंने विवाद सुलझाने की कोशिश की थी। मैं विधायक काका रणदीप सिंह और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार संधू का बीचबचाव कर रहा था, लेकिन जो कुछ हुआ वह गोल्फ क्लब के लिए दुर्र्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

-मिल्खा सिंह
कोट्स
गोल्फ क्लब में हुई मारपीट मामले की छानबीन के सिलसिले में पांच चश्मदीद से शुक्रवार को पूछताछ की गई। इस मामले में पुलिस पहले भी कुछ लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और सबूत व रिकॉर्ड भी हासिल किए गए हैं।
विज्ञापन

- विजय कुमार, डीएसपी (ईस्ट), चंडीगढ़ पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें