फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौलीजागरां स्थित ससुराल में गला दबाकर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति जींद निवासी विक्रम को पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। उसे सोमवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मौली कांप्लेक्स के मकान नंबर 2792 में रहने वाली धनवंती ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले पिंकी अपने पति विक्रम के साथ भाई संजीव का हालचाल जानने मौलीजागरां आई थी। शादी के बाद से ही विक्रम पत्नी पिंकी पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे जब वह घर लौटी तो पिंकी को बेड पर गले में चुन्नी डालकर लेटे देखा। उसने पिंकी को उठाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। पिंकी के गले पर निशान थे। पुलिस ने विक्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें