फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामनवेल्थ समिट में रंग जमाएंगे यंग इंडियंस

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के चार युवा उद्यमी यंग इंटरप्रेन्योर्स समिट में सिटी का प्रतिनिधित्व करेेंगे। ये युवा उद्यमी कामनवेल्थ एशिया एलायंस (काए) में भाग लेने के लिए जाएंगे, जिसका 14 से 15 दिसंबर तक मुंबई में आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत में पहली बार कामनवेल्थ एशिया एलायंस समिट हो रही है। सीआईआई यंग इंडियंस के चार सदस्यों में रॉबिन अग्रवाल, जयप्रकाश सिंह हश्रजानी, शोभित गुप्ता और नविता महाजन शामिल हैं। रॉबिन अग्रवाल चंडीगढ़ के उद्यमी हैं और उन्होंने एजूकांप लिमिटेड के सहयोग से हाईस्कूल का वेंचर सेटअप किया। जयप्रकाश हश्रजानी तालीम इंडिया के को-फाउंडर और सीईओ हैं। वहीं, शोभित गुप्ता मोर्गन स्टेनले एएमसी के रीजनल हेड हैं और नविता महाजन इंटरप्रेन्योर कामनवेल्थ एशिया एलायंस की फाउंडर मेंबर हैं। वह लीडरशिप एसेंबली की माडरेटर भी हैं।

2011 में हुआ था इस इंटरप्रेन्योर का गठन
कामनवेल्थ एशिया एलायंस आफ यंग इंटरप्रेन्योर का गठन नवंबर 2011 में किया गया था। यह कामनवेल्थ यंग प्रोग्राम एशिया सेंटर और सीआईआई यंग इंडिया के संयुक्त प्रयास का उपक्रम है। काए के फाउंडर प्रेसिडेंट राहुल मीरचंदानी ने कहा कि समिट के दौरान संबंधित कामनवेल्थ मिनिस्ट्रियल प्रोग्राम के कामनवेल्थ प्रमुखों को एक मंच पर बुलाया जाता है। इसमें यंग इंटरप्रेन्योर को नई दिशा मिलेगी। इसके जरिए सब एक-दूसरे से जुड़े रहें। इसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, ब्रूनेई, मालदीव के यंग इंटरप्रेन्योर भी आएंगे। यह एलायंस कई देशों में यंग इंटरप्रेन्योर को प्रमोट करने का भी काम करती है।
विज्ञापन


पालिसी की होती है बातचीत
डा. नविता महाजन ने कहा कि इसमें जो देश शामिल हैं, उनसे पालिसी की बातचीत की जाती है। इसमें यूथ के लिए कार्यक्रम तैयार किए जाते हैं। जयप्रकाश हश्रजानी ने कहा कि इसमें बिजनेसमैन सीधे बातचीत कर सकेंगे। समिट में एजूकेशन, स्किल डेवलपमेंट, सीईओ से बातचीत और बिजनेस में आने वाली बाधाओं के बारे में चरचा होगी। इस समिट में कामनवेल्थ सेक्रेट्रिएट (लंदन) की डायरेक्टर यूथ अफेयर्स कैथरीन एलिस, मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स के डिपार्टमेंट आफ यूथ अफेयर्स की सचिव नीता चौधरी, टाटा संस लिमिटेड के निदेशक आर गोपालकृष्णन, बीएसई लिमिटेड के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चौहान मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें