संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पेस ग्रुप की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और पदक जीते। अब 9 छात्राओं का जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। इससे पहले संस्थान के 17 छात्र जिला स्तर के लिए चयनित हो चुके हैं। अब लड़के और लड़कियों को मिलाकर 26 खिलाड़ी जिला प्रतियोगिताओं में पेस ग्रुप का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में अंडर-17 बॉक्सिंग में 11वीं की इशु ने स्वर्ण, अंडर-19 बैडमिंटन में कक्षा 12वीं की हर्षिता ने स्वर्ण, अंडर-17 बैडमिंटन डबल्स में कक्षा 10वीं की सितिका और कक्षा 11वीं की साक्षी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिला स्तर पर स्थान बनाया।
अंडर-14 बैडमिंटन में 9वीं की याशिका ने स्वर्ण, अंडर-14 बैडमिंटन डबल्स में कक्षा 8वीं की छवि और गीतिका ने स्वर्ण, योगा और आर्टिस्टिक योगा में कक्षा 6वीं की जिया ने दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। निदेशक जय विकास ने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों व स्पोर्ट्स कोचिंग स्टाफ को दिया।
निदेशक जय विकास ने बताया कि ग्रुप का उद्देश्य केवल किताबों तक सीमित शिक्षा देना नहीं बल्कि हर विद्यार्थी को शिक्षा, खेल और संस्कार तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट बनाना है। उन्होंने कहा कि संस्थान के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और आने वाले समय में जिला ही नहीं, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।इस अवसर पर चेयरमैन युधवीर, मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित चावला, हरीश, संदीप, अश्विनी, स्पोर्ट्स टीम के सुभाष, पूनम, प्रीति, प्रदीप और रेणु मौजूद रहे।