24jjrp05- हैंडबाल टीम के खिलाड़ी कोच के साथ। स्रोत : स्कूल
झज्जर। हिसार के धांसू में आयोजित स्कूली स्टेट हैंडबाल प्रतियोगिता में एचडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साल्हावास की अंडर-17 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा में तृतीय स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि से क्षेत्र और झज्जर जिले का नाम रोशन हुआ है।
ग्रुप निदेशक रमेश गुलिया और हैंडबाल कोच नुकुल जाखड़ ने बताया कि विद्यालय के छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम में हुआ है। इनमें अंडर-17 वर्ग से मंदीप, ध्रुव और लक्ष्य तथा अंडर-14 वर्ग से रिंकु, दीपांशु और वंश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि किसी एक विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों की यह संख्या प्रदेश में उल्लेखनीय है।
21 से 23 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय की दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।