फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में उम्र पूरी कर चुके 5931 वाहन होंगे स्क्रैप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके 5931 वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवहन प्राधिकरण ने पेट्रोल के 746 और डीजल के 5185 वाहन चिह्नित किए हैं। जिला परिवहन अधिकारी रवीश हुड्डा ने बताया कि वाहन मालिकों को इन्हें एनसीआर से बाहर ले जाने या अधिकृत केंद्र पर स्क्रैप कराने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब ऐसे वाहन सड़क या घर पर खड़े मिले तो उन्हें सीधे स्क्रैप केंद्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीटीओ के अनुसार सुप्रीम कोर्ट और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के तहत पेट्रोल वाहनों की आयु सीमा 15 वर्ष और डीजल वाहनों की 10 वर्ष निर्धारित है। कार्रवाई के लिए पुलिस और परिवहन विभाग की विशेष टीमें गठित की गई हैं। स्क्रैप से मिलने वाली राशि जिला खजाना कार्यालय में जमा कराई जाएगी।
जिले में चिह्नित स्क्रैप केंद्रों में चूँक रीसाइक्लिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसजी जंकयार्ड एंड रीसाइक्लिंग, सम इंपैक्स, ईएलवी प्राइवेट लिमिटेड, वी सस्टेनेबिलिटी एंड रीसाइक्लिंग, ब्लैक माइनिंग जंकयार्ड, हिंदुस्तान स्क्रैप कॉरपोरेशन और सर्व उत्तम विंटर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें