फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 377 और लेटरल एंट्री में 129 ने कराया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
01jjrp09- गुरु गोरखना​थजी बहुतकनीकी संस्थान में आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे विद्यार्थी। स्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झज्जर। गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, झज्जर में सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल एंट्री में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। संस्थान में अब तक डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए 377 और लेटरल एंट्री के लिए 129 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।

तकनीकी शिक्षा विभाग के अनुसार डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून और लेटरल एंट्री के लिए छह जून निर्धारित की गई है। संस्थान में तीन वर्षीय डिप्लोमा के छह ट्रेडों में कुल 420 सीटें हैं।
विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थी https://techadmissionshry.gov.in वेबसाइट के माध्यम से या संस्थान में स्थापित हेल्प डेस्क पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क जमा करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और उसी आधार पर मेरिट तैयार होगी।

मेरिट एवं काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार डिप्लोमा इंजीनियरिंग (10वीं आधारित) की प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग 16 से 18 जून तक और द्वितीय काउंसलिंग 26 से 30 जून तक होगी।
प्रथम चरण की सीट आवंटन सूची 19 जून को जारी होगी जिसके बाद 22 से 24 जून तक फिजिकल रिपोर्टिंग होगी। दूसरी काउंसलिंग के बाद 1 जुलाई को सीट आवंटन होगा और 2 से 3 जुलाई तक रिपोर्टिंग होगी।

12वीं नॉन मेडिकल/आईटीआई आधारित लेटरल एंट्री की प्रथम काउंसलिंग 10 से 12 जून तक होगी। सीट आवंटन 15 जून को और रिपोर्टिंग 16 से 18 जून तक होगी। दूसरी काउंसलिंग 22 से 24 जून तक होगी और सीट आवंटन 25 जून को होगा।
विज्ञापन


किस कोर्स में कितनी सीटें

कोर्स का नाम सीटें
सैरामीक इंजीनियरिंग-60

सिविल इंजीनियरिंग-60

कंप्यूटर इंजीनियरिंग-60
इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-60

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग-60
मैकेनिकल इंजीनियरिंग-120


वर्जन


संस्थान में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में अब तक 377 और लेटरल एंट्री में अब तक 129 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। दिग्पाल सिंह, प्रधानाचार्य, गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें